वर्ज़न 1.1
नया टैब: फोकस
- Vis में अब चौथा टैब भी है: फोकस। यह एक टाइमर है, जो एक समय में आपकी लिस्ट का एक ही टास्क लेकर चलता है। चाहें तो राउंड में काम करें और बीच-बीच में ब्रेक लें, या “लगातार” मोड चुनें, जिसमें राउंड नहीं होते।
- राउंड खत्म होने पर टास्क को टाइमर की स्क्रीन पर ही टिक कर सकते हैं, लिस्ट में लौटना नहीं पड़ता।
- Pro: सात दृश्य, जो फोकस के दौरान टाइमर के पीछे पूरी स्क्रीन पर धीरे-धीरे चलते रहते हैं।
- Pro: टाइमर के साथ चलाने के लिए तीन बैकग्राउंड आवाज़ें: ब्राउन नॉइज़, बारिश और घड़ी की हल्की टिक-टिक।
- Pro: आपका फोकस इतिहास और सहेजे हुए सेटअप, जिनमें राउंड और ब्रेक के मिनट याद रहते हैं।
नया रूप: फ्रॉस्टेड थीम (Pro)
- यह थीम अब पूरे ऐप में असली धुँधले काँच जैसी दिखती है: टैब बार और कार्ड के पीछे जो कुछ है, वह धुँधला नज़र आता है।
- एक्सेंट रंग अब काँच के हिसाब से ढाले गए हैं, ताकि हीटमैप, + बटन और आपकी प्रगति हर एक्सेंट में साफ़ दिखते रहें।
- फोकस टैब में भी टैब बार काँच का है, और पीछे का दृश्य उसमें से धुँधला झलकता है।
टास्क बनाना और बदलना पहले से आसान
- “दोहराएँ” अब एक छोटी लिस्ट है, जिसके विकल्प खुद बताते हैं कि टास्क किस दिन या तारीख को आएगा: “हर दिन”, “हर सोमवार को”, “हर महीने 3 तारीख को”, “कस्टम”।
- “कस्टम” में, जहाँ दिन आप खुद चुनते हैं, सातों दिन अब एक ही कतार में हैं। “कार्यदिवस” या “वीकेंड” पर एक टैप से वे दिन चुन सकते हैं, और नीचे एक वाक्य में लिखा आता है कि आपने कौन से दिन चुने हैं।
- “दोहराव समाप्त” की सेटिंग अब “दोहराएँ” के अंदर आ गई है।
- टैबलेट पर तारीख या समय चुनने के लिए अब स्क्रीन के बीच में एक पैनल खुलता है।
पूरे ऐप में सुधार
- टैब बार नया है: अब हर टैब पर उसका नाम लिखा है, और कीबोर्ड खुलते ही बार हट जाता है।
- टैबलेट के लिए अलग लेआउट बने हैं। फ़ोन की सेटिंग्स में टेक्स्ट बड़ा कर रखा हो, तो भी कई स्क्रीन अब ठीक दिखती हैं।
- अक्षरों का ऊपरी या निचला हिस्सा, जैसे बड़ी ई या बड़े ऊ की मात्रा, अब नहीं कटता। यह Vis की सभी 23 भाषाओं में ठीक हो गया है।
ठीक हुई गड़बड़ियाँ
- आप कोई टास्क बदलें, तो अगला क्लाउड सिंक अब उसे पुराने रूप में वापस नहीं लाता।
- फ़ोन रात भर पड़ा रहे, तब भी विजेट अब पिछले दिन पर अटके नहीं रहते, अपने-आप नए दिन पर आ जाते हैं।
- कैलेंडर में लिस्ट स्क्रॉल होते समय या उसके ठीक बाद भी अब हर टैप काम करता है।
- बहुत ज़्यादा डेटा वाले अकाउंट में क्लाउड सिंक दूसरे डिवाइस के बदलाव लेना बंद कर देता था। अब ऐसा नहीं होता।
- क्रैश से ठीक पहले जिस बटन या लाइन पर आपने टैप किया था, उसका टेक्स्ट अब क्रैश रिपोर्ट में नहीं जाता।